Google Emergency Location Service India: गूगल ने भारत में Android Smartphone के लिए Google Emergency Location Service India (ELS) शुरू की है। यह सर्विस यूजर्स को आपातकाल में पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभागों से संपर्क करने और उनकी लोकेशन साझा करने में मदद करती है। यह सुविधा सबसे पहले उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है और एंड्रॉयड 6 तथा उससे ऊपर के सभी वर्जन पर उपलब्ध है। इस सर्विस के लिए राज्य सरकार की अथॉरिटी को ELS को अपने सिस्टम में इनेबल करना होगा।
Google की ELS सर्विस कैसे काम करती है?
Google Emergency Location Service India इस फीचर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए Active कर दिया है। यह बिल्ट-इन इमरजेंसी सर्विस है, जिसकी मदद से यूजर्स इमरजेंसी सेवाएं जैसे – पुलिस, मेडिकल स्टाफ और फायर डिपार्टमेंट को कॉल कर सकते हैं। Google का कहना है कि ELS सर्विस Android फोन के GPS, Wi-Fi, और सेलुलर नेटवर्क से डेटा कलेक्ट कर यूजर की लोकेशन इमरजेंसी सर्विसेज के साथ शेयर करता है।

Google Emergency Location Service India इस सर्विस के लिए लोकल वायरलेस और इमरजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर का इसे सपोर्ट करना जरूरी है। भारत में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जो इस सर्विस के लिए पूरी तरह तैयार है। यूपी पुलिस ने इसके लिए Pert Telecom Solutions के साथ पार्टनरशिप की है। इसके साथ ही ELS सपोर्ट को इमरजेंसी नंबर 112 के साथ Integrate किया है। यह फ्री सर्विस है। इसके साथ ही 112 डायल करने पर एंड्रॉयड फोन से इमरजेंसी सर्विस को यूजर की लोकेशन मिल जाएगी।
गूगल ने बताया कि Google Emergency Location Service India (ELS) फीचर Android 6.0 और उसके बाद आए सभी Version के लिए पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि ELS सर्विस को अब तक 20 Million कॉल और मैसेज मिल चुके हैं। ELS गूगल के मशीन लर्निंग आधारित Android Fused Location Provider से पावर्ड है। गूगल का कहना है कि यह फीचर सिर्फ इमरजेंसी Service Provider के लिए है। ELS और गूगल कोई डेटा कलेक्ट नहीं करता है। यह सिर्फ जरूरी Authority के साथ जरूरी डेटा शेयर करता है।

इमरजेंसी लाइव वीडियो
Google ने हाल ही में Android डिवाइस के लिए इमरजेंसी लाइव वीडियो फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स इमरजेंसी के दौरान कॉल या SMS करते समय अपना कैमरा फीड भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि, वीडियो के लिए इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को यूजर से रिक्वेस्ट करनी होगी। जैसे ही रेस्पॉन्डर वीडियो के लिए रिक्वेस्ट करेगा तो यूजर को स्क्रीन पर एक प्रॉम्प्ट मिलेगा। सिर्फ एक सिंगल टैप से विजुअल फीड दे सकता है। Google Emergency Location Service India

इन्हें भी पढ़ें
- Vivo X300 Pro: नेक्स्ट लेवल camera experience, स्मार्टफोन नहीं DSLR
- Motorola Edge 50 इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस है।
- Vivo T4 5G स्मार्टफोन फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम, Flipkart Sale
- Redmi Note 14 Pro 5G: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा , Amazon पर भारी Discount!
- WhatsApp Users Alert! Hack हो सकता है आपका अकाउंट GhostPairing की वजह से, ऐसे करें बचाव



Pingback: Huawei Watch 10th Anniversary Edition Price & Features: 11 दिन बैटरी वाला दमदार लॉन्च - pankajyofficial24